महाविद्यालय के वाचनालय में 05 दैनिक समाचार पत्र एवं राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर की पत्रिकायें/जर्नल्स क्रय की जाती हैं:
पर्यावरण एवं उर्जा टाइम्स
Asian Journal of Management & Commerce
Int. Journal of Business, Economic & Mgmt.
Int. Journal of Research in Management
Int. Journal of Research in Marketing Mgmt.
परिप्रेक्ष्य
संदर्भ ग्रंथ, विशिष्ट पुस्तकें, पत्रिकायें एवं जर्नल्स पुस्तकालय में ही उपयोग किये जा सकते हैं। इन्हें निर्गमित (Issue) नहीं किया जावेगा।
पुस्तकालय संचालन के नियम
पुस्तकालय की सुविधाओं से लाभ उठाने वाले नियमित छात्र-छात्राओं को अनिवार्यतः पुस्तकालय के नियमों का पालन करना होगा।
पुस्तकें 14 दिनों की अवधि के लिए निर्गमित की जावेगी। निर्धारित तिथि के उपरांत पुस्तकें रखने के इच्छुक पाठकों को पुस्तकालय अध्यक्ष से नवीनीकरण (Renew) करवाना अनिवार्य होगा।
पुस्तकें प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपना नवीनतम परिचय पत्र (ID Card) लाना अनिवार्य है तथा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
पुस्तके केवल पुस्तकालय में उपलब्ध स्टॉक से ही निर्गमित की जावेगीं।
प्राप्त पुस्तकों को फाड़ना, उन पर लिखना अथवा अन्य किसी प्रकार की क्षति पहुँचाना पूर्णतः वर्जित है। पुस्तकालय से जाने से पूर्व पाठक भली-भांति जांच कर लें।
किसी भी प्रकार की काट-छांट अथवा क्षति होने पर तुरंत सूचित करें, अन्यथा उक्त पाठक को ही उत्तरदायी ठहराया जावेगा।
प्रत्येक कक्षा के लिए निर्धारित दिन व समयानुसार ही पुस्तकालय से पुस्तकों का आदान-प्रदान (Issue / Return) होगा।
पुस्तकें निर्धारित तिथि पर न लौटाने पर 25 पैसे प्रति पुस्तक प्रतिदिन की दर से विलंब शुल्क जमा करना होगा।