Welcome to Chandulal Chandrakara Government College of Arts and Commerce  |   Dhamdha District Durg

Assignments

NEP 2020 Guidelines

Continuous Internal Assessment (CIA)

असाइनमेंट (Assignment) : अवधारणा, उद्देश्य एवं कार्यान्वयन


असाइनमेंट क्या है?

असाइनमेंट शिक्षकों द्वारा दिया गया Academic कार्य या Project है। विद्यार्थी कक्षा से इतर अभ्यास (Practice), अनुसंधान (Research), या सर्वेक्षण (Survey) करते हैं और पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों पर कार्य या प्रोजेक्ट पूर्ण करते हैं।


असाइनमेंट के मुख्य उद्देश्य

1. वैज्ञानिक सोच: विद्यार्थियों में creativity, critical thinking और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना।
2. अनुभवात्मक शिक्षा: Experiential और interdisciplinary शिक्षा को प्रोत्साहित करना, सक्रिय नागरिकता और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना।
3. कौशल अभिव्यक्ति: छिपी प्रतिभा को निखारते हुए skill expression और communication skills विकसित करना।
4. पाठ्यक्रम संरेखण: असाइनमेंट को पाठ्यक्रम मानकों और learning outcomes के साथ align करना।
5. विशिष्ट कौशल: Specific skills और knowledge domains का विकास करना।
6. विश्लेषण और नवाचार: Analysis, evaluation, और innovation की सोच विकसित करना।
7. 21वीं सदी के कौशल: Communication, collaboration, digital literacy, और research methods पर ध्यान देना।
8. व्यक्तिगत और समूह कार्य: व्यक्तिगत और समूह असाइनमेंट का संतुलन, collaboration और interpersonal skills को बढ़ाना।
9. स्थानीय सहभागिता: स्थानीय समुदायों और NEP के देशज ज्ञान/स्थानीय संदर्भ के साथ participation को प्रदर्शित करना।
10. रचनात्मक अभिव्यक्ति: PowerPoint, multimedia, video editor, और Canva जैसे tools का उपयोग करना।
11. ब्लूम का वर्गीकरण (Bloom's Taxonomy): इसके साथ align करना — ज्ञान → समझ → अनुप्रयोग → विश्लेषण → संश्लेषण → मूल्यांकन


असाइनमेंट के प्रमुख प्रकार

1. शोध आधारित प्रोजेक्ट

Research-Based Projects

2. केस स्टडी विश्लेषण

Case Study Analysis

3. सामुदायिक सहभागिता

Community Engagement

4. डिजिटल मीडिया

Digital Media Assignments


शिक्षक की भूमिका

  • असाइनमेंट के उद्देश्य व निर्देश स्पष्ट करना।
  • मार्गदर्शक की तरह कार्य करना, केवल मूल्यांकनकर्ता नहीं।
  • कार्य का अभिलेख (Records) रखना।
  • छात्रों में लेखन, प्रस्तुति व कौशल विकास कराना।

? असाइनमेंट में शामिल आवश्यक बिंदु

असाइनमेंट प्रारूप: निबंध, पोस्टर, digital presentation, आदि की शब्द संख्या, तिथि, समय, और प्रस्तुत करने का तरीका विद्यार्थियों को पूर्व में ही सूचित करना चाहिए।

असाइनमेंट critical thinking, creativity, और conceptual clarity को बढ़ावा दे और वास्तविक अनुप्रयोग या interdisciplinary relevance को दर्शाए।

इसमें Clear Learning Outcomes शामिल होने चाहिए, जैसे Analyze करने, Evaluate करने, Create करने या Present करने की क्षमता।

? असाइनमेंट चक्र (Assignment Cycle)

1

घोषणा

उद्देश्य व प्रारूप बताना

2

सहयोग

आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना

3

प्रस्तुतीकरण

समय सीमा में जमा करना

4

मूल्यांकन व फीडबैक

रूब्रिक्स आधारित मूल्यांकन

सुचना